जयपुर.भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे के सुराज संकल्प यात्रा रथ की लोकेशन पता करने के लिए अब किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनके सुराज रथ को जीपीएस से जोड़ दिया गया है। अब कोई भी व्यक्ति वसुंधरा राजे एप के जरिए जान लेगा कि इस समय वसुंधरा राजे किस शहर और वहां किस जगह पर हैं।

मोबाइल के जरिए गूगल मैप पर उनके रथ की लोकेशन भी देखी जा सकती है। शुरू होने के बाद दस दिन में करीब ढाई हजार लोगों ने वसुंधरा राजे एप को डाउनलोड किया है।वसुंधरा राजे इस नई तकनीक के जरिए अब आम लोगों से भी रूबरू होंगी। जल्द ही यह संभव होगा कि जो कोई भी वसुंधरा राजे से मिलना चाहता है या उनसे बात करना चाहता है तो वह अपना संदेश इस एप पर छोड़ सकता है। इसके बाद उसे समय दिया जाएगा या कॉल करवाई जाएगी। भाजपा आईटी सेल ने गुरुवार से वसुंधरा राजे के रथ को जीपीएस से कनेक्ट करके पूरी दुनिया में फैले उनके प्रशंसकों के लिए सुविधा दी है कि कोई कहीं से भी उनकी लोकेशन पता लगा सकता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें