शनिवार, 30 मार्च 2013

जयपुर से कांग्रेस "संदेश यात्रा" का आगाज

जयपुर से कांग्रेस "संदेश यात्रा" का आगाज

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस की ओर से कांग्रेस संदेश यात्रा के तहत करौली,बस्सी और दौसा यात्रा का पहला चरण शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शुरू हुआ। इस यात्रा को आगामी चुनाव की तैयारियों के आगाज के रूप में देखा जा रहा है।


यात्रा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभान,प्रदेश सह-प्रभारी अरूण यादव,सांसद महेश जोशी,केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया,राज्यसभा सांसद अश्क अली टांक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


यह यात्रा विभिन्न चरणों में प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी और केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यक्रमों व योजनाओं को प्रचारित करेगी। यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेता, स्थानीय सांसद, विधायक आदि शामिल होंगे।



साथ में सरकारी कार्यक्रम भी


संदेश यात्रा के दौरान कुछ सरकारी कार्यक्रम भी होंगे। मुख्यमंत्री दौसा में रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे तो रविवार को करौली जिले केदानालपुर में मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवासयोजना की द्वितीय किश्त के चेक वितरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद कैला देवी में 132 के.वी. जी.एस.एस. का भी लोकार्पण करेंगे।


राजे-तिवाड़ी पर निशाना साधा


प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभान ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे और नेता घनश्याम तिवाड़ी की यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग की रोक के बाद भी तिवाड़ी धार्मिक यात्रा निकाल रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजनीतिक स्वार्थ के लिए सुराज यात्रा निकाल रही हैं। जबकि कांग्रेस की यात्रा प्रदेश के विकास का प्रतीक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें