रविवार, 31 मार्च 2013

राजनाथ का मिशन 2014 का ऎलान

राजनाथ का मिशन 2014 का ऎलान

नई दिल्ली। बीजेपी ने मिशन 2014 का आगाज कर दिया है। इसी के तहत नए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपनी नई टीम का रविवार सुबह ऎलान किया। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी के संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है। छह साल बाद मोदी की संसदीय बोर्ड में वापसी हुई है। भाजपा का यही संसदीय बोर्ड 2014 के आम चुनाव की अगुआई करेगा। तेजतर्रार महिला नेता उमा भारती को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुख्तार अब्बास नकवी (यूपी),प्रभात झा,स्मृति इरानी भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। अनुराग ठाकुर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बने रहेंगे। सरोज पांडे महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।

मोदी के करीबी अमित शाह को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। 10 महासचिवों में से 5 महासचिव नितिन गडकरी की टीम के ही हैं। इस लिस्ट में सबको उम्मीद थी कि मध्य प्रदेश की तेज तर्रार नेता उमा भारती का नाम भी होगा,लेकिन अंत समय में धर्मेद्र प्रधान बाजी मार ले गए। उमा भारती को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। महासचिव के एक और मजबूत दावेदार प्रभात झा को भी उपाध्यक्ष पद से संतोष करना पड़ा है।

संसदीय बोर्ड में मोदी की एंट्री

राजनाथ सिंह,अटल बिहारी वाजपेयी,लालकृष्ण आडवाणी,मुरली मनोहर जोशी,वेंकैया नायडू,नितिन गडकरी,सुषमा स्वराज,अरूण जेटली,रामलाल,अनंत कुमार,थावर चंद गहलोत और नरेंद्र मोदी।

ये बने महासचिव

रामलाल (संगठन),अनंत कुमार,थावर चंद गहलोत,राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा,तापिर गांव,गुजरात बीजेपी नेता अमित शाह,राज्यसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी,पीलीभीत सं सांसद वरूण गांधी,मुरलीधर राव और धर्मेद्र प्रधान।

ये बने उपाध्यक्ष

किरण माहेश्वरी,स्मृति ईरानी,सदानंद गौड़ा,मुख्तार अब्बास नकवी,डॉ. सीपी ठाकुर,जुएल उरांव,एसएस अहलूवालिया,बलबीर पुंज,सतपाल मलिक,प्रभात झा,उमा भारती,बिजॉय चक्रवर्ती,लक्ष्मीकांत चावला।

सचिव
विनोद पांडेय,त्रिवेंद्र रावत,रामेश्वर चौरसिया,श्याम जाजू,भूपेंद्र यादव,कृष्णा दास,अनिल जैन, आरती मेहरा,रेणु कुशवाहा,सुधा यादव,सुधा मलैया,पूनम महाजन,लुईस मरांडी,डॉ. तमिल एसाई,वाणी त्रिपाठी।

मोर्चाओं के अध्यक्ष

सरोज पांडेय को महिला मोर्चा,अनुराग ठाकुर युवा मोर्चा अध्यक्ष,संजय पासवान एसी मोर्चा अध्यक्ष,फगन सिंह कुलस्ते एसटी मोर्चा,अब्दिल राशिद को अल्पसंख्यक मोर्चा तथा ओम प्रकाश धनाकर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी के नौ प्रवक्ता

प्रकाश जावडेकर,सैयद शाहनवाज हुसैन,निर्मला सीतारमन,विजयशंकर शास्त्री,डा. सुधांशु त्रिवेदी,मीनाक्षी लेखी,कैप्टन अभिमन्यु को प्रवक्ता बनाया गया है।

इन्हें नहीं मिली तवज्जो

नई टीम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी जगह नहीं मिली है। उन्हें मोदी के साथ संसदीय बोर्ड में शमिल किए जाने की चर्चा थी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भी टीम से बाहर रखा गया है। भाजपा के मुस्लिम चेहरों मुख्तार अब्बास नकवी और सैयद शाहनवाज हुसैन को भी तवज्जो नहीं दी गई है और उन्हें क्रमश: उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता ही रखा गया है हालंाकि हुसैन को केन्द्रीय चुनाव समिति में भी जगह दी गई है। वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा का नम्बर भी नहीं आ सका।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें