प्रेगनेंट हुई नाबालिग,जीजा ने करा था रेप 
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक नाबालिग किशोरी ने अपनी सगी बहन और बहनोई के विरूद्ध दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार बीती रात आरोपी बहन बहनोई की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गत आठ फरवरी को किशोरी को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसका वहीं पर गर्भपात भी किया गया। पुलिस ने बताया कि किशोरी 13 नवंबर को अपने बहन बहनोई के घर खनियांधाना के ओडी गांव में ही गई थी। वहीं पर उसके जीजा ने किशोरी के साथ दुष्कृत्य कर दिया।
किशोरी को गर्भ ठहर गया और उसकी आठ फरवरी को जब हालत ज्यादा गंभीर हो गई तब उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। बाद में मामला पुलिस में गया। पुलिस ने जांच के उपरांत जीजा अरविंद साहू और बहन विनीता के रूिद्ध दुष्कर्म और बाल संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें