बुधवार, 27 फ़रवरी 2013

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की पत्नी का निधन



भोपाल। कांग्रेस महासचिव और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को राघौगढ़ में होगा। आशा सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मानक अग्रवाल ने बताया कि इस दु:खद समाचार के बाद गुरुवार को दिग्विजय सिंह के जन्मदिन पर होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें