शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

राजस्थान भाजपा की कमान वसुंधरा को

श्रीमती वसुंधरा राजे को भाजपा प्रदेषाध्यक्ष व श्री गुलाब चन्द कटारिया को नेता प्रतिपक्ष 
राजस्थान भाजपा की कमान वसुंधरा को 
जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान सौंपने के बाद काफी समय से चल रही उठा पटक को अब विराम लग गया हैं। राजे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगी तथा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं। वर्तमान अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद इस पद पर बैठने के लिए जोड.-तोड बढ़ गई थी।

कटारिया को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

वसुंधरा राजे विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। अब उनके स्थान पर संतुलन बनाए रखने के लिए वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की ओर से राजे और कटारिया को नई जिम्मेदारी देने की घोषणा के बाद पार्टी के नेताओं का मानना है कि भाजपा अब एकजुट हैं। अगले विधानसभा चुनाव में सब का लक्ष्य चुनाव जीतना होगा।

1 टिप्पणी: