बुधवार, 6 फ़रवरी 2013

रेप नहीं कर सका तो मुंह में घुसा दी रॉड

रेप नहीं कर सका तो मुंह में घुसा दी रॉड
नई दिल्ली। दिल्ली में एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास करने के दौरान महिला के मुंह में रॉड घुसा दिया, जिससे 24 वर्षीया महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर के एक मकान में एक केबल आपरेटर अनिल कुमार (26) पहुंचा। उसने महिला को घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। यह घटना सोमवार रात करीब 8.30 बजे हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार केबल टीवी का मासिक किराया वसूलने महिला के घर गया था। उसने महिला को घर में अकेली पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला जब मदद के लिए चिल्लाने लगी, तब उसने उसके मुंह में रॉड घुसा दिया।

महिला की की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग आए और उन्होंने उसकी मदद की, लेकिन कुमार तब तक फरार हो गया। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पीडित महिला को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें