शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2013

पुलिस थाना पोकरण के परिसर में नव निर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण


पुलिस थाना पोकरण के परिसर में नव निर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण 

स्थानिय विधायक द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस प्रशासन के कार्यो की प्रशंसा 

पुलिस थाना पोकरण के परिसर में नगरपालिका मद से निर्मित विश्राग गृह का लोकार्पण शुक्रवार स्थानीय विधायक साले मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य, ममता राहुल जिला पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता व छोटेश्वरी देवी माली अध्यक्ष नगरपालिका पोकरण के विशिष्ट आतिथ्य में समपन्न हुआ । 

इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विघालय की छात्राओं द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विधायक साले मोहम्मद, व नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमति छोटेश्वरी देवी माली द्वारा विश्राम गृह का फिता काटकर व लोकार्पण पट्कि का पर्दा हटाकर विश्राम गृह का लोकार्पण किया गया। विश्राम गृह के पास मुख्य अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चन्दमल वर्मा एसडीएम पोकरण, सायरसिंह शेखावत वृताधिकारी जैसलमेर, जोधाराम अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका पोकरण, आईदान माली नायब तहसील भणियाणा, इस्माइलखां मेहर सरपंच गोमट, साबीरखां मंगलिया, विजय व्यास, दिनेश व्यास व कस्बा पोकरण के कई गणमान्य नागरिक व सीएलजी के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों का मालायर्पण कर व साल ओ़ाकर तथा साफा पहनाकर स्वागत किया गया। रमेश शर्मा थानाधिकारी पोकरण ने सभी अतिथियों व गणमान्य नागरिको का स्वागत उद्बोधन दिया। एसडीएम साहब पोकरण द्वारा पुलिस थाना पोकरण में नगरपालिका मद से विश्राम गृह बनवाने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया गया। रतनलाल पुरोहीत एडवोकेट द्वारा स्थानीय थानाधिकारी व पुलिस प्रशासन के सराहनीय कार्यो पर प्रकाश डाला तथा पुलिस थाना परिसर में स्थानीय निकाय द्वारा प्रथम बार विकास कार्य करवाने के लिए नगरपालिका के कार्यो की सराहना की गई तथा पुलिस थाना की समस्याओं जैसे बैरिक रिपेयरिंग, शैचालय निर्माण, बरसाती पानी की निकासी व कान्फ्रेस हाल की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला गया।

विधायक साले मोहम्मद द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक व स्थानीय पुलिस प्रशासन के कार्यो की सराहना की गई। राज्य सरकार द्वारा पुलिस थाना रामदेवरा, महिला पुलिस थाना जैसलमेर व एससीएसटी सैल जैसलमेर में खोलने पुलिस विभाग में महिलाओं की ब़ती भागीदारी के मध्यनजर महिला पुलिसकर्मीयों की सुविधा हेतु बैरिक निर्माण के लिए 5 लाख रूप्यों की घोषणा की गई। श्रीमति छोटेश्वरी देवी माली नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा नगरपालिका मद से थाना परिसर में 2 लाख रूप्ये से शौचालय निर्माण व सी.सी. सड़क निर्माण की घोषणा की गई।

कार्यक्रम के समापन्न पर श्रीमति ममता राहुल जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथियों व गणमान्य नागरिकों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया। नगरपालिका द्वारा थाना परिसर में विश्राम गृह निर्माण पर नगरपालिका अध्यक्षा को धन्यवाद दिया। स्थानीय पुलिस थाना के स्टाफ व जनता के बिच मधुर सम्बन्धों को लेकर थानाधिकारी व सभी पुलिस कर्मीयों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन मनोहर जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस कानि. भर्ती परिक्षा के दौरान सराहनीय कार्यो के लिए श्री चैनसुख बीईओ पं.सं. सांकड़ा, जगदीश टावरी प्राचार्य राजकीय कालेज पोकरण, रेवन्ताराम बारूपाल प्राचार्य रा.उ.मा.वि.पोकरण, श्रीमति निलम सक्सेना प्राचार्य रा.बा.उ.मा.वि.पोकरण को व विजयदान कानि. को समानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें