शनिवार, 26 जनवरी 2013

रेप के मामले में फंसे आईपीएस को दे दिया राष्‍ट्रपति पुरस्‍कार!


रेप के मामले में फंसे आईपीएस को दे दिया राष्‍ट्रपति पुरस्‍कार!
नई दिल्‍ली. गणतंत्र दिवस के मौके पर इस साल के लिए घोषित पुरस्‍कारों पर विवाद शुरू हो गया है। छत्‍तीसगढ़ पुलिस में आईजी एसआरपी कल्‍लुरी को सराहनीय सेवा के लिए राष्‍ट्रपति पुरस्‍कार दिए जाने का ऐलान किया गया है। कल्‍लुरी की अगुवाई में पुलिस पर सरगुजा जिले की एक आदिवासी महिला से रेप का आरोप है। 1994 बैच के आईपीएस अफसर कल्‍लुरी पर लेधा बाई नाम की महिला से रेप करने और अन्‍य पुलिसकर्मियों को भी ऐसा करने के आदेश देने के आरोप हैं।

दक्षिण भारत की जानी-मानी गायिका एस जानकी ने पद्म भूषण लेने से इनकार कर दिया है। वहीं, दो बार ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार ने पद्म अवॉर्ड के लिए नहीं चुने जाने पर नाराजगी जताई है। पद्म पुरस्‍कारों को लेकर हर साल विवाद होते हैं। बीते साल फोटोग्राफर सुनील जाना को पद्म श्री दिया गया था। उन्‍हें 40 साल पहले भी यही अवॉर्ड मिला था।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने गुरुवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इस साल 108 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है। इनमें चार लोगों को पद्म विभूषण, 24 को पद्म भूषण और 80 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार से दिए जाएंगे। पुरस्कार पाने वालों में 24 महिलाएं हैं। जबकि 11 अन्य में विदेशी, अप्रवासी भारतीय, मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाली हस्तियां हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें