रविवार, 13 जनवरी 2013

हजरत मोहम्मद साहब सबके लिए अभियान शुरू



जयपुर. जमाअते इस्लामी हिंद की ओर से रविवार को 'हजरत मुहम्मद साहब सबके लिए' राज्य स्तरीय अभियान शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत मोतीडूंगरी रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाना में हुई।

अभियान का उद्घाटन प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर खुर्शीद ने किया। उन्होंने मोहम्मद साहब के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर चल कर ही देश का विकास संभव है।

मोहम्मद साहब की आर्थिक शिक्षाओं के बारे में जानकारी के साथ ही देश में जो विषमताएं उत्पन्न हो रही हैं, उन्हें किस प्रकार दूर कर सकते हैं? इस बारे में भी प्रकाश डाला।

इंजीनियर खुर्शीद ने कहा कि जन-जन में मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को फैलाया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष इशरत हयात ने मोहम्मद साहब की शिक्षाओं के साथ ही आदर्श परिवार के बारे में समझाया।

गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन प्रदेशाध्यक्ष उबेदा इकबाल ने कहा कि मुस्लिम समाज के शैक्षिक पिछड़ेपन को दूर करना होगा।

जिलाध्यक्ष वकार अहमद साहब ने मोहम्मद साहब के जीवन के अनुरूप प्रेम की शिक्षा लेने के बारे में कहा। स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन के सचिव मोहम्मद आजम ने मोहम्मद साहब की शिक्षाओं के संदर्भ में आज के शैक्षिक स्वरूप पर प्रकाश डाला।

इसी शृंखला में 3 फरवरी को जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुबह 10 बजे एक कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस कांफ्रेंस की अध्यक्षता जमात के राष्ट्रीय सचिव मुहम्मद इकबाल मुल्ला करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें