गुरुवार, 3 जनवरी 2013

रेप के आरोपी कांग्रेसी नेता की धुनाई

रेप के आरोपी कांग्रेसी नेता की धुनाई

गुवाहाटी। दिल्ली गैंग रेप की घटना के बाद जहां एक ओर सरकार पर कठोर कानून बनाने का दबाव है,वहीं जन प्रतिनिधियों के इस तरह के अपराध में लिप्त होने के आरोप भी सामने आ रहे हैं। अब असम के चिरांग जिले में कांग्रेस के एक नेता के दुष्कर्म के मामले में लिप्त होने की खबर आई है। विक्रम सिंह ब्रह्मा के खिलाफ स्थानीय जनता में इस कदर आक्रोश था कि उनकी महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से जमकर धुनाई की और उनके कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

स्थानीय टीवी न्यूज चैनलों के अनुसार बोडोलैंड टेरिटॉरियल एरिया डिस्ट्रिक्ट्स कांग्रेस कॉर्डिनेशन कमेटी के प्रेसिडेंट विक्रम सिंह ब्रह्मा ने बीती रात एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीडिता दो बच्चों की मां बताई जा रही है। पुलिस ने ब्रह्मा को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें