गुरुवार, 3 जनवरी 2013

अनूठी पहल आत्म रक्षा के लिए बाड़मेर पुलिस देगी महिलाओं को ट्रेनिंग




















अनूठी पहल 


आत्म रक्षा के लिए बाड़मेर पुलिस देगी महिलाओं को ट्रेनिंग 

बाड़मेर में पुलिस की पहल, महिलाओं को देंगे ट्रेनिंग 

बाड़मेर  दिल्ली दुष्कर्म मामले के बाद राजस्थान पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। अब अपनी सुरक्षा के लिए महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। राज्य स्तर पर कवायद शुरू होने के बाद बाड़मेर पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने की कार्ययोजना तैयार की है। पहले डेमो के जरिए आत्म रक्षा के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद पुलिस लाइन में अलग अलग चरणों में ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि महिलाएं अपने बूते पर जवाब दे सके। 

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों से भय का माहौल बना है। दिल्ली की दुष्कर्म की घटना ने समूचे महिला वर्ग को गहरा झटका दिया। पुलिस ने महिलाओं में आत्मरक्षा की भावना जाग्रत करने की पहल की है। जयपुर व जोधपुर में पुलिस की ओर से महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने की कवायद शुरू हो चुकी है। बाड़मेर पुलिस ने भी ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है। पुलिसलाइन पर में पहले डेमो देने की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके बाद महिलाओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए जाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग अलग अलग चरणे मे दी जाएगी। महिलाओं को जूडो, कराटे के जरिए आत्म रक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे।

अब आएगी जाग्रति 

॥महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे। डेमो के लिए तैयारियां चल रही है। इसके बाद ट्रेनिंग दी जाएगी।

राहुल बारहट, एसपी बाड़मेर

अब तक पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद नहीं कर पा रही थी। अशिक्षा व जागरूकता के अभाव में अधिकतर मामले स्थानीय स्तर पर समझौते के जरिए दबा दिए जाते थे। अब पुलिस की पहल के बाद महिलाओं में जाग्रति आएगी। वे अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर सकेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें