बुधवार, 30 जनवरी 2013

पैसे देकर लाई गई दुल्हन 5 दिन बाद फुर्र



पैसे देकर लाई गई दुल्हन 5 दिन बाद फुर्र
हिसार। हरियाणा के सिरसा जिले के कोरड रोडी गांव के एक युवक के लिए कुछ बिचौलियों द्वारा पैसे देकर लाई गई दुल्हन महज पांच दिन बाद भाग गई। यही नहीं युवक ने बकायदा बिचौलियों को दुल्हन के बदले करीब1.10 लाख रूपए भी दिए लेकिन दुल्हन और बिचौलिए उसे दगा दे गए। युवक ने पुलिस को भी शिकायत दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के कुलविंदर ने बताया कि उसके माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। फिलहाल वह अपनी दादी के साथ रह रहा है और इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। भादडा गांव के एक युवक सुखराज के साथ उसका काफी समय से दोस्ताना है। उसने बताया कि गांव गदराना के कुछ व्यक्ति उसके गांव आए और कहने लगे कि वे उसकी शादी करवा देंगे लेकिन उसके लिए कुछ पैसे देने होंगे। उसने बताया कि ये लोग तीन बार में 80 हजार 20 और 10 हजार रूपए ले गए। विगत 5 जनवरी को उसकी एक लड़की से शादी करवा दी। शादी के बाद पांच दिन ही दुल्हन ही रही और उसके बाद फुर्र हो गई। उसने आरोप लगाया है कि ये लोग ही उसे अपने साथ लग गए हैं। यही नहीं जब उसने इन लोगों से इस बाबत बात की तो उन्होंने मिलकर दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर वे भाग गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें