शनिवार, 5 जनवरी 2013

मुंबई की हाउसवाइफ ने जीते 5 करोड़

मुंबई की हाउसवाइफ ने जीते 5 करोड़

मुंबई। मशहूर गेम शो "कौन बनेगा करोड़पति" में मुंबई की एक हाउसवाइफ ताजा सीजन में पांच करोड़ रूपए जीतने में सफल रही हैं। सूत्रों के अनुसार सुरमीत कौर साहनी (37) ने पांच करोड़ रूपए के सवाल का सही जवाब दिया और इस गेम शो के इतिहास में इतनी बड़ी रकम जीतने वाली दूसरी प्रतिभागी बन गई।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार के सुशील कुमार "कौन बनेगा करोड़पति" में पांच करोड़ रूपए जीतने वाले पहले प्रतिभागी बने थे। वे कम्प्यूटर ट्यूटर और ऑपरेटर थे,जिनकी मासिक तनख्वाह महज छह हजार रूपए थी। इस मशहूर गेम शो के होस्ट अमिताभ बच्चन हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें