सोमवार, 14 जनवरी 2013

गन पॉइंट पर 4 बच्चों के बाप ने किया नाबालिग से रेप

बुलंदशहर
एक नाबालिग लड़की ने 4 बच्चों के पिता पर गन पॉइंट पर अपहरण कर दो दिनों तक रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी अब तक 4 शादी कर चुका है।

आरोप है कि एफआईआर के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार रात जब आरोपी ने दोबारा लड़की को उसके घर से उठाने की कोशिश की, तो सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस के डर से आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के घर पर पहरा दिया।

लड़की की मां ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम आरोपी फैजल घर आया और गन पॉइंट पर उसकी 13 वर्षीय लड़की को उठाकर ले गया। आरोप है कि उसके साथ कार में एक महिला भी मौजूद थी। उसने लड़की को अपने कब्जे में रखा। लड़की के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि उसने लड़की को दो दिन अपने साथ रखा और कई बार रेप किया। 22 दिसंबर की शाम को वह पीड़िता को घर छोड़ने आया। उधर, लड़की की मां ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसकी मां ने लड़की के वापस आने की खबर भी पुलिस को दी। पीड़ित ने पुलिस को दो दिनों तक रेप करने की बताई। फिर भी कुछ नहीं किया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भी नहीं भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें