शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

"सोनिया चाहेगी वहीं बनेगा प्रधानमंत्री"

"सोनिया चाहेगी वहीं बनेगा प्रधानमंत्री"

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने कहा है कि देश का प्रधानमंत्री और प्रदेश का मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे सोनिया गांधी चाहेंगी। जयपुर के रामलीला मैदान में कांग्रेस की संकल्प रैली को संबोधित करते हुए चन्द्रभान ने शुक्रवार को भाजपा पर सीधे निशाना साधा और वसुंधरा राजे और नरेन्द्र मोदी के खिलाफ भी जमकर बोले।

चन्द्रभान ने कहा,"सोनिया जिसे चाहेगी वहीं प्रधानमंत्री और वहीं मुख्यमंत्री बनेगा।" उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़े थे,वे मुख्यमंत्री के रूप में नकारा रही और नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी विफल रही हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जनता क्या नेता मानेगी अब तो पार्टी ही नेता नहीं मानती। भ्रष्टाचार में कर्नाटक भाजपा के 118 विधायकों में से 80 को भ्रष्टाचारी बताते हुए चन्द्रभान ने कहा कि,"भाजपा हर बार जनभावनाओं को भड़का कर आगे आती है,कभी राम मंदिर तो कभी कुछ और,लेकिन अब न तो दुबारा राजस्थान में कभी वसुंधरा मुख्यमंत्री बनेगी और न ही मोदी प्रधानमंत्री।"

मोदी को बताया "अश्वमेघ का घोड़ा"

प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रभान ने रैली में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा निशाना साधा। मोदी को भाजपा के अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा बताते हुए चन्द्रभान ने कहा कि इस घोड़े को हम रोकेंगे। उन्होंने गुजरात चुनावों में मुसलमानों को डराकर और लालच देकर वोट लेने की बात भी कही। उन्होंने कहा,"भाजपा के अश्वमेघ के घोड़े को हम रोकेंगे। दिल्ली जाने का रास्ता राजस्थान होकर जाता है और हम उन्हें बांसवाड़ा के बोर्डर से आगे नहीं बढ़ने देंगे।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें