शनिवार, 22 दिसंबर 2012

पूर्व ओलम्पियन कैसे बनी कॉल गर्ल?

पूर्व ओलम्पियन कैसे बनी कॉल गर्ल?
वॉशिंगटन। तीन बार ओलम्पिक में भाग ले चुकी अमरीकी धावक सूजी फेवर हेमिल्टन (44) ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ओलम्पिक में पदक जीतने में नाकाम रहने पर वे डिप्रेशन में आ गई और उसके बाद वे कॉल गर्ल बन गई। हालांकि वे मानती हैं कि डिप्रेशन से दूर रहने का उनका यह कदम पूरी तरह से अनैतिक और गलत था।

सूजी ने यह खुलासा टि्वटर पोस्ट की शृंखला में किया। इससे पहले एक वेबसाइट ने उन पर आरोप लगाते हुए खबर प्रकाशित की थी कि वे दोहरी जिंदगी जी रही हैं। वेबसाइट ने बताया था कि सूजी लास वेगास की एक एस्कॉर्ट सर्विस के लिए काम करती हैं। वे लॉस एंजिल्स, ±यूस्टन और शिकागो में भी काम करती हैं और अपनी सर्विस के लिए एक घंटे के 600 डॉलर चार्ज करती हैं।

उल्लेखनीय है कि सूजी 1992, 1996 और 2000 के ओलम्पिक खेलों में धावक के रूप में हिस्सा लिया था और पदक नहीं जीत पाई थीं। 2000 के ओलम्पिक में 1500 मीटर की रेस में जब उन्हें यह लगा कि वे पदक नहीं जीत पाएंगी, तो वे मैदान में ही गिर पड़ी थीं।

सूजी ने टि्वटर पर लिखा कि उन्हें नहीं लगता कि लोग उनकी मनोदशा को समझ पाएंगे। वे गहरे डिप्रेशन में थीं और उनकी शादी भी ठीक नहीं चल रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस काम के बारे में उनके पति को भी पता चल गया था और उन्होंने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की थी।

उन्होंने यह काम "केली लुंडी" नाम से शुरू किया था, लेकिन उन्होंने अपनी असली पहचान कुछ क्लाइंट्स को बता दी थी। शायद इनमें से किसी क्लाइंट ने ही इस जानकारी को लीक किया और सूजी का यह काम बेनकाब हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें