शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

उपाध्याय प्रवर का नगर प्रवेश 6 को


उपाध्याय प्रवर का नगर प्रवेश 6 को 

साध्वी विद्युत प्रभा का नगर प्रवेश आज 

बाड़मेर 28 दिसम्बर। उपाध्याय प्रवर मणिप्रभसागर म.सा. आदि गुरूभगवन्तो को नगर प्रवेश 6 जनवरी को प्रातः 9 बजे होगा। कुशलवाटिका े प्रचार मंत्री खेतमल तातेड़ ने बताया कि उपाध्याय प्रवर मुम्बई चार्तुमास पूर्ण कर उग्र विहार करते हुए 6 जनवरी को प्रातः बाड़मेर में नगर प्रवेश करेगें। तातेड़ ने बताया कि उपाध्याय प्रवर की प्रवेश की शोभायात्रा जैन भोजन शाला से प्रारम्भ होकर शहर े मुख्य मागोर से होती हुई आराधना भवन पहुंचेगी। जहां पर शोभायात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हो जायेगी। वहां पर उपाध्याय प्रवर का मांगलिक प्रवचन एवं मंगलाचरण होगा। सोमवार को प्रातः विहार कर कुशलवाटिका पहुंचेगें। तातेड़ े अनुसार 9 जनवरी को होने वाले जाजम मुर्हुत में निश्रा प्रदान करेगें। जाजम मुर्हुत 9 जनवरी को प्रातः 9 बजे कुशलवाटिका में आयोजित होगा जिसमें विभिन्न बोलियों े चढावे बोले जायेगें। 

साध्वी विद्युत प्रभा का नगर प्रवेश आज - आगामी 13 रवरी को होने वाली प्रतिष्ठा को लेकर साध्वी डॉ विधुत प्रभा का भव्य नगर प्रवेश 29 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे होगा। प्रचार मंत्री खेतमल तातेड़ ने बताया कि साध्वीवर्या का दिन का प्रवास आराधना भवन होगा बाद में वो कुशल वाटिका की ओर प्रस्थान कर जायेगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें