गुरुवार, 1 नवंबर 2012

"मोदी क्यों नहीं बताते बीवी का नाम"

"मोदी क्यों नहीं बताते बीवी का नाम"

शिमला। केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ब्लॉग और सोशिल नेटवर्किग साइट्स की खबरों के आधार पर दावा किया है कि मोदी अविवाहित नहीं हैं। यशोदा बेन उनकी पत्नी होने का दावा करती हैं। मोदी बताएं कि यशोदा बेन से उनका क्या रिश्ता है। क्या उन्होंने तलाक ले लिया है? मोदी सार्वजनिक रूप से अपनी वैवाहित स्थिति के बारे में क्यों नहीं बोलते?

कांग्रेस महासचिव ने पूछा कि मोदी अपनी पत्नी के नाम को लेकर चुप क्यों हैं? उनकी शादी साल 1968 में यशोदा बेन से हुई थी। इन खबरों से जुड़े वीडियो यू-ट्यूब पर मौजूद हैं। सिंह ने कहा कि वह किसी नेता के निजी जीवन पर हमला नहीं करते लेकिन मोदी ने थरूर की पत्नी पर जो हमला किया वह समस्त नारी जाति पर हमला है। वे उनके उस बयान की निंदा करते हैं।

बताया जा रहा है कि यू ट्यूब पर पांच साल पहले एक वीडियो अपलोड किया गया था। इसमें एक महिला खुद के मोदी की पत्नी होने का दावा कर रही है। इस वीडियो को करीब 22 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साल 2007 के विधानसभा चुनाव में भी मोदी की शादी का सवाल बहस का मुद्दा बना था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें