शनिवार, 3 नवंबर 2012

कांग्रेसियों ने सोनिया को दुर्गा, रामदेव-केजरीवाल को बताया रावण

इलाहाबाद. अब तक फेसबुक और ट्विटर पर कांग्रेसी नेताओं के पोस्टर बनाकर कांग्रेसियों को चिढ़ाया जा रहा था। लेकिन अब इलाहाबाद में तो कांग्रेसियों ने अपने आकाओं को खुश करने और विपक्षियों का दिल जलाने के लिए शहर के चौराहों पर ही पोस्टर लगा दिए हैं।
POSTAR WAR: कांग्रेसियों ने सोनिया को दुर्गा, रामदेव-केजरीवाल को बताया रावण 


किसी जमाने पार्टियों के पोस्टरों पर अपनी पार्टी के नेताओं की तस्वी होती थी। लेकिन ये आरोप लगाने और दूसरों के नीचा दिखाने का दौर है। दशहरे पर देश के कई शहरों में भाजपाइयों ने रावण के पुतले पर कांग्रेसियों के मुंह लगाए तो अब इलाहाबाद में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने जो पोस्टर शहर में चिपकाएं हैं उनमें सोनिया गांधी देवी दुर्गा के रूप में हैं और नितिन गडकरी और सुब्रमण्यम स्वामी असुरों के रूप में हैं। इसी पोस्टर में रावण को भी स्थान दिया गया है। रावण के चेहरे पर केजरीवाल और बाबा रामदेव के पोस्टर चस्पा हैं। हालांकि नाम बदल कर बाबा झामदेव और आरोप लगाने की झाल कर दिया गया है।
यह होर्डिंग लगने के बाद से ही इलाहाबाद में विवाद भी हो गया है। पोस्टर को इलाहाबाद कें सब से पॉश इलाके सिविल लाइन कें सुभाष चौराहे पर लगाया गया है। पोस्टर में हाल के राजनेतिक हालात को ले कर व्यंग किया गया है। पोस्टर मे लिखे कंटेंट और तस्वीरे यह बयान करती है की यह पोस्टर कही न कही सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की ओर से लगाए गए हैं। इस पोस्टर पर दो स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के भी तस्वीरें हैं जिन्होंने रविवार को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली में लोगों से शामिल होने की अपील की है। 

हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब सोनिया गांधी को देवी दुर्गा के रूप में दिखाया गया हो। इससे पहले भी सोनिया गांधी को साल 2007 में उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान देवी दुर्गा के रूप में दिखाया गया था। इस संबंध में बिहार के एक वकील सुधीर कुमार ओझा हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर सोनिया गांधी के खिलाफ कोर्ट चले गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें