शुक्रवार, 30 नवंबर 2012

बाड़मेर कोहरा छाया, अब बढ़ा ठंड का असर


बाड़मेर कोहरा छाया, अब बढ़ा ठंड का असर




बाड़मेर. कलेक्ट्रेट से जैसलमेर बाइपास की ओर जाने वाले मार्ग से सुबह आठ बजे लिया गया कोहरे का दृश्य।

बाड़मेर. तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के साथ ही गुरुवार को तापमान में जहां एक ओर मामूली बढ़ोतरी हुई, वहीं दूसरी ओर अलसुबह कोहरा छाए रहने से मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरा छाए रहने व सर्द हवा से ठंड का असर ज्यादा रहा। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। दोपहर में धूप निकलने के बाद ऊनी वस्त्र पहन कर लोगों ने घर से बाहर निकलने का साहस किया। जिले के आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी कोहरा छाए रहने से ठंड का असर ज्यादा रहा।


ठंड से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। ठंड बढऩे के साथ ही बाजार में ऊनी वस्त्रों की खरीदारी में भी तेजी आने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा तथा न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद सुबह कोहरा छाए रहने से ठंड का असर तेज रहा। मौसम में हो रहे बदलाव के साथ ही मौसमी बीमारियों के मरीजों में भी इजाफा होने लगा है। जिले के दूरदराज क्षेत्र के गांवों व ढाणियों में इन दिनों ठंड का असर ज्यादा है। खुले क्षेत्रों में सर्दी का असर बढऩे से सूर्यास्त के बाद से ही क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहता है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें