शनिवार, 27 अक्तूबर 2012

संघ का ऐलान, RSS गडकरी का गॉडफादर नहीं

संघ का ऐलान, RSS गडकरी का गॉडफादर नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी का गॉडफादर होने से इनकार करते हुए आरएसएस ने शनिवार को कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर भाजपा नेता को पद पर बने रहने या हटाने का निर्णय पार्टी को लेना है।
Image Loading 
संघ को गडकरी का गॉडफादर कहे जाने और भ्रष्टाचार के आरोप के मददेनजर उन्हें हटाने के बारे में संघ के शीर्ष नेतृत्व में दूसरे क्रम के नेता जोशी ने कहा आप मीडिया के लोग ऐसा कहते है। ऐसा नहीं है। गडकरी पर जो आरोप लगे हैं उनके आधार पर उन्हें पद छोड़ने की दरकार नहीं है। गडकरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहना है या उन्हें हटाना है इसका फैसला भाजपा को करना है।आरोग्य भारती के एक कार्यक्रम में आये जोशी ने संवाददाताओं से कहा गडकरी को बनाये रखना या हटाना यह हमारा विषय नहीं है। इसका फैसला भाजपा को करना है। यह भाजपा का अंदएनी मामला है। गडकरी ने स्वयं कहा है कि उन पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर वरिष्ठ नेता लालकष्ण आडवाणी और पूर्व अध्यक्ष बंगाए लक्ष्मण के पद छोड़ने का दबाव बनाने और गडकरी मामले में दोहरा मापदंड के सवाल पर जोशी ने कहा यह संघ का विषय नहीं है। इसका जवाब गडकरी और भाजपा को देना चाहिए।

भाजपा और संघ के बीच संबंध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा दोनों अलग अलग संगठन हैं। गडकरी की मालिकाना कंपनी पूर्ति समूह में संघ के नेताओं के निवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा संघ का इससे कोई संबंध नहीं है। संघ से जुडे लोगों को जहां अच्छा समझें, किसी भी संगठन में शामिल होने की स्वतंत्रता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें