शनिवार, 27 अक्तूबर 2012

बाड़मेर धला जाल के महंत द्वारकागिरी की उखड़ी सांसें


बाड़मेर समदड़ी। ग्राम पंचायत रानीदेशीपुरा सरहद स्थित बालाजी मंदिर धजा जाल के महंत द्वारिकागिरी महाराज की शुक्रवार को मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। ससे श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई। दस अक्टूबर को मंदिर में महंत पर एक जने द्वारा तलवार से किए जानलेवा हमले के बाद से वे उपचार को लेकर चिकित्सालय में भर्ती थे।

ज्ञात रहे कि 10 अक्टूबर को लुदराड़ा निवासी सुुमेरसिंह पुत्र शंकरसिंह अज्ञात बीमारी के उपचार को लेकर झाड़ा फूंक करवाने के लिए बालाजी मंदिर धजाजाल आया था। इस दौरान रात्रि में महाराज द्वारकाधीशगिरी ने सुमेरसिंह को इलाज के लिए अपने कमरे में बुलाया। बाहर से दरवाजा बंद करवा दिया।

इस दौरान सुमेरसिंह ने महाराज पर तलवार से जानलेवा हमला किया जिससे वे गंभीर घायल हो गए। उसके बाद कमरे की पीछे वाली खिड़की तोड़कर वह फरार हो गया। घटना की जानकारी पर मंदिर के श्रद्धालुओं ने घायल महाराज को उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर में भर्ती करवाया। शुक्रवार सुबह दस बजे महाराज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महाराज के देवलोक गमन के समाचार सुनकर श्रद्धालुओं में शोक की लहर छा गई। शनिवार को परंपरानुसार मंदिर परिसर में महाराज को समाघि दी जाएगी।

आरोपी हिरासत
इस घटना के मुख्य आरोपी सुमेरसिंह को घटना के दूसरे दिन ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। थानाघिकारी निरंजनप्रतापसिंह ने बताया कि आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें