शनिवार, 27 अक्तूबर 2012

सेक्स पर पुजारी को 1 साल की जेल

सेक्स पर पुजारी को 1 साल की जेल

चंडीगढ़। हरियाणा की एक अदालत ने अंबाला जिले में एक शख्स को अपनी पत्नी से सेक्स करने पर 12 महीने की जेल की सजा सुनाई है। मामला जबरन सेक्स का था और पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

जानकारी के अनुसार पत्नी से सेक्स कर फंसा शख्स शिवपुरी एक मंदिर का पूजारी है और खर्चे को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा चल रहा है। मामला अदालत के विचाराधीन है और दोनों एक ही परिसर में अलग-अलग रह रहे हैं। इसी बीच शिवपुरी की पत्नी ने पुलिस में जबरन सेक्स का मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार एक ही परिसर में रहने वाले पति-पत्नी के बीच खर्चे को लेकर झगड़ा चल रहा है। 10 मई की रात शिवपुरी ने नशे की हालत में पत्नी से जबरन सेक्स किया। जिसके बाद युवती ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में बात सच साबित हुई। इसी आधार पर कोर्ट ने पूजारी शिवपुरी को दोषी पाया और 1 साल की जेल की सजा सुना दी। हालांकि,बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें