आगरा में 10 लोग जिंदा जले

आगरा में 10 लोग जिंदा जले
आगरा। आगरा के सदन थाना के अंतर्गत आने वाले सेवला जाट क्षेत्र में एक मकान में आग लगने से शनिवार सुबह एक ही परिवार के 10 लोग जल कर मर गए। मरने वालों में दो दम्पति और छह बच्चे शामिल थे। यह जानकारी पुलिस ने दी है। हालांकि अभी आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है।

यह परिवार मकान की पहली मंजिल पर रहता था तथा निचली मंजिल पर इनका करोबार था। घर में ब्रज किशोर अग्रवाल के चार बेटे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक ही मकान में रहते थे। बीती रात दो से तीन बजे के आसपास पूरा परिवार सो रहा था और उसी समय आग लग गई। उसी आग में 10 लोग जल कर राख हो गया।

हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दो भाईयों के परिवार को सुरक्षित बचा लिया है। आगरा के डीएम सीटी के अनुसार मकान की दीवार तोड पांच डेड बॉडी निकाल ली गई हैं। वहीं आस पास के लोगों का कहना है कि घर में दस लोगों के होने की सम्भावना है।

अभी रेस्क्यू का काम जारी है वहीं पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।

टिप्पणियाँ