शुक्रवार, 28 सितंबर 2012

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व परिषद की बैठक मे सांसद मेघवाल ने रखे अपने विचार



बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल का राजस्थान एसोसिएशन ने किया स्वागत
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व परिषद की बैठक मे सांसद मेघवाल ने रखे अपने विचार


फरीदाबाद। 28 सितम्बर 2012। शुक्रवार को हरियाणा के फरीदाबाद में राजस्थान ऐसोशिएशन द्वारा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक मे आये हुये राजस्थान के भाजपा नेताओं का स्वागत किया गया।

राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष बिनोद कुमार भुवालका एवं सरंक्षक टी. एम. लालाणी द्वारा बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। बीकानेर सांसद के अलावा भाजपा विधायक राष्ट्रीय महामंत्री किरण महेश्वरी, औंकार सिंह लखावत प्रदेश उपाध्यक्ष, मदन दिलावर पूर्व मंत्री, सुनील भार्गव प्रदेश प्रवक्ता आदि का भी स्वागत किया गया। राजस्थान सेवा सदन मे आयोजित इस कार्यक्रम में लणिया , राजकुमार , एस पी अग्रवाल सहित कई राजस्थानी उपस्थित थें।

बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व परिषद की बैठक मे भाग लिया। सांसद मेघवाल ने इस बैठक में अपने विचार प्रस्तुत कियें। सांसद मेघवाल कल शनिवार को प्रातः 11 बजे तहसील नोखा में एक कार्यक्रम मे भाग लेगे, उसके बाद दोपहर को बीकानेर पहुॅचेगें।

संपादक महोदय को प्रकाशनार्थ प्रेषित।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें