शनिवार, 29 सितंबर 2012

गणपति प्रतिमा विसर्जन श्रद्धालु उमड़े

गणपति प्रतिमा विसर्जन श्रद्धालु उमड़े


बाड़मेर अनंत चतुर्दशी पर गली-मोहल्लों से गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्राएं निकली। इनमें श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखा। श्रद्धा में युवक-युवतियों का जोश और उत्साह शोभायात्रा की रवानगी से शुरू हुआ जो जलस्रोतों पर प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ थमा। इस बीच गुलाल इतना उड़ा कि शोभायात्रा के रास्ते भी गुलाल से सराबोर हो उठे।
जिला मुख्यालय पर में करीब तीस प्रतिमाओं की एक साथ शोभायात्रा निकली। जस्दर तालाब पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस बीच श्रद्धालु खूब झूमे। मुख्यालय शहर से करीब छोटी बड़ी अस्सी प्रतिमाएं विसर्जन के लिए ले जाई गई। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शरीक हुए। रास्ते में लोगों ने छतों से पुष्पवर्षा कर गणपति की वंदना की।
यात्रा मार्ग गणपति मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारों से गूंज उठे। करीब एक घंटे की शोभायात्रा के बाद प्रतिमाओं को तालाब पर विसर्जन के लिए ले जाया गया।। तालाब पर क्रेन की सहायता से प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें