शनिवार, 1 सितंबर 2012

पति-पत्नी कुएं में कूदे, पति की मौत



पति-पत्नी कुएं में कूदे, पति की मौत

रानीवाड़ा. क्षेत्र के जाखड़ी में शुक्रवार को पति-पत्नी ने अपने कृषि कुएं में कूद गए। जिसमें महिला की मौत हो गई। वहीं पति को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि जाखड़ी निवासी श्रीमती तीजा (45) पत्नी मकनाराम चौधरी व उसके पति मकनाराम पुत्र प्रेमा चौधरी कुएं में कूद गए। जिसमें पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को बाहर निकाला। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।




जमीन विवाद में हत्या, पांच घायल

रामसीन (जालोर)। सीकवाड़ा में जमीन विवाद को लेकर गुरूवार रात कुछ लोगों के बीच हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, पांच अन्य घायल हो गए। दो गम्भीर घायलों को गुजरात रैफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी जीवाराम कलबी को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपी जोराराम का पुलिस हिरासत में चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

थानाधिकारी गुमानाराम चौधरी ने बताया कि सीकवाड़ा निवासी जेपाराम पुत्र दरगा कलबी व जोराराम पुत्र वदा कलबी के बीच भू-खंड को लेकर विवाद चल रहा है। गुरूवार रात विवाद सुलझाने के लिए वेलाराम, जेपाराम, पूनमाराम सहित अन्य लोग जोराराम के घर गए। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

इस दौरान एक पक्ष के लोगो ने जेपाराम (50) पर वार कर उसे घायल कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं झगड़े में दोनों पक्ष के पूनमाराम, जोराराम व जीवाराम घायल हो गए। इनमें से दो को गुजरात रैफर किया गया है। झगड़े में दो महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। सूचना के बाद शुक्रवार सुबह रामसीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीकवाड़ा निवासी वेलाराम कलबी की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें