बुधवार, 1 अगस्त 2012

बोथिया भारतीय जनता मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष नियुक्त

बोथिया भारतीय जनता मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष नियुक्त

बाड़मेर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम सिंह राजपुरोहित बोथिया को भारतीय जनता पार्टी के घटक भारतीय जनता मजदूर महासंघ का जिला अध्यक्ष पद पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेश शर्मा ने नियुक्त किया हें .डॉ महेश शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी कर लिखा हें की बाड़मेर जिले के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के साथ बाड़मेर जिले का दायित्व सौंपा जाता हें .उन्होंने लिखा की इसके पूर्व प्रदेश में ट्रेड यूनियन के गठन की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी हें .अतः सभी की सहमति और सहयोग से आप कार्य निष्पादन करें .उन्होंने लिखा की महासंघ से सम्बन्ध यूनियनों के अध्यक्ष प्रदेश अथवा जिलो की कार्य समिति के सदस्य होंगे.अतः प्रदेश में भारतीय जनता मजदूर महासंघ {भाजमम} की यूनियनों एवम सम्बन्ध यूनियनों की संख्या एवम संगठन के कार्य विस्तार में केंद्र की आशा के अनुरूप कार्य करे .उलेखनीय हें भाजपा नेता राम सिंह बोथिय भाजपा के बायतु मंडल के महामंत्री ,भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,रह चुके हें .वर्त्तमान में राम सिंह बोत्जिया किसान भूमि अवाप्ति संघर्ष समिति बाड़मेर के अध्यक्ष हें ,उन्होंने भाजपा में रहते हुए कई अभियानों और कार्यक्रमों में सक्रीय भूमिका निभाई हें ,राम सिंह बोथिया भाजपा के संघर्ष शील और जुझारू नेता हें ,उन्होंने कपुरडी और जालिपा लिग्नाईट परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति में किसानो के हितो के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी थी ,उनके प्रयासों से किसानो को उनका वाजिब हक़ उन्हें मिला था ,बोथिया आज भी किसानो और मजदूरों के हितो की रक्षा के लिए उनके साथ कदम से कदम मिला कर चल रहे हें .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें