शुक्रवार, 31 अगस्त 2012

दोस्तों को जिस्म न परोसने पर पत्नी को सिगरेट से दागा

जयपुर. दोस्तों के साथ अनैतिक संबंध नहीं बनाने से नाराज होकर एक अधेड़ ने पत्नी को प्रताड़ित कर सिगरेटों से दाग डाला। पीड़िता ने श्याम नगर थाने में केस दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार आरोपी डालचंद (57) महेंद्र कॉलोनी, कटेवा नगर निवासी है। वह टैक्सी चालक है। कुछ साल पहले डालचंद के एक साथी की मौत हो गई थी, जिसकी पत्नी को बाद में वह खुद के साथ रखने लगा।


डालचंद की पहली पत्नी व दोनों बच्चे सोढ़ाला में रहते हैं। आरोप है कि आर्थिक तंगी के चलते डालचंद शराब पीने लगा। वह पीड़िता से मारपीट करने लगा। साथ ही, उसे दोस्तों से अनैतिक संबंध बनाने पर मजबूर करने लगा। इनकार करने पर उसे पेट व जांघों पर सिगरेटों से दागा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें