गुरुवार, 30 अगस्त 2012

सोनिया ने जाने अतिवृष्टि पीडितों के हाल

सोनिया ने जाने अतिवृष्टि पीडितों के हाल

जयपुर। सोनिया गांधी ने गुरूवार को जयपुर के मदरामपुरा में अतिवृष्टि पीडितों से मुलाकात कर उनके हाल जाने। सोनिया ने इलाके का जायजा भी लिया। जिला कलेक्टर नवीन महाजन ने सोनिया को वर्षा से हुई तबाही के बारे में जानकारी दी। महाजन ने सोनिया को बताया कि कैसे यहां अधिक वर्षा होने से निचले इलाकों में पानी भर गया था। महाजन ने उन्हें राहत प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।

सोनिया ने कहा कि अतिवृष्टि पीडितों को सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। सरकार जो भी फैसला करेगी उनके हित में करेगी। सोनिया महिलाओं से भी मिलीं व उनकी समस्याएं सुनीं।
सोनिया के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

सोनिया ने राहत कार्यो में लगे सेना के जवानों से भी बात की। सेना के जवानों ने उन्हें बताया कि वहां कैसे हालात थे तथा उन्होंने कैसे राहत कार्य किए। उल्लेखनीय है कि जयपुर के मदरामपुरा में भारी वर्षा से निचले इलाकों में पानी भर गया था। सेना ने यह पानी निकालने में काफी तेज गति से कार्य किया। मदरामपुरा दौरे के समय सोनिया के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,सांसद महेश जोशी व कई नेता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें