उपराष्ट्रपति पद के राजग के प्रत्यासी जसवंत सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे जयललिता और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेंगे।सिंह ने एक निजी टेलीविजल चैनल को साक्षात्कार में कहा कि मुझे ऐसा विश्वास है। मुझे इसके बारे में आश्वस्त किया गया है़।
उनसे पूछा गया था क्या उन्हें उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में अन्नाद्रमुक और बीजद के समर्थन की उम्मीद है। इस मुद्दे पर चुप्पी साधने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि मुझे चुप रहने में कोई परेशानी नहीं है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें