शनिवार, 28 जुलाई 2012

1 AUGUST से राशि बदलेगा शनि, बदलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या

1 AUGUST से राशि बदलेगा शनि, बदलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या


ज्योतिष के अनुसार 1 अगस्त 2012 का दिन काफी खास है। इस दिन शनि राशि बदलेगा। अभी शनि कन्या राशि में स्थित है और 1 अगस्त से तुला राशि में प्रवेश करेगा।शनि की स्थिति के अनुसार ही साढ़ेसाती और ढैय्या निर्धारित होती है। अभी जबकि शनि कन्या राशि में स्थित है तो साढ़ेसाती सिंह, कन्या और तुला राशि पर है। इसके अलावा ढैय्या मिथुन और कुंभ पर है।1 अगस्त 2012 के बाद शनि की साढ़ेसाती की स्थिति बदलेगी। इस दिन से साढ़ेसाती कन्या, तुला और वृश्चिक पर रहेगी। शनि की ढैय्या कर्क और मीन राशि पर रहेगा .कन्या राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव: 1 अगस्त के बाद कन्या राशि पर उतरती हुई साढ़ेसाती रहेगी। शनि के प्रभाव से इस राशि के लोगों को व्यापार में लाभ होगा। धन और संपत्ति का फायदा मिलेगा। पुराने अटके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे।तुला राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव: जबतक शनि तुला राशि में रहेगा तबतक इस राशि के लोगों को धन का लाभ देगा। पुरानी बीमारी और कष्टों से मुक्ति मिलेगी। इस समय शनि की साढ़ेसाती का मध्यम प्रभाव तुला राशि पर रहेगा।वृश्चिक राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव: 1 अगस्त से इस राशि पर पुन: साढ़ेसाती का प्रभाव प्रारंभ हो रहा है। इसके प्रभाव से इन लोगों को अत्यधिक परिश्रम करना होगा। कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विवाद होने की संभावनाएं बनेंगी। अत: इन्हें शनिदेव और हनुमानजी की पूजा करते रहना चाहिए।कर्क राशि पर ढैय्या का प्रभाव: कर्क राशि वालों पर शनि की ढैय्या 1 अगस्त से प्रारंभ होगी। इस कारण इन लोगों को घर-परिवार में क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। विद्वानों और वृद्धजनों की सलाह लेकर कार्य करें तो लाभ होगा। यात्रा में चोरी आदि का भय बना हुआ है।मीन राशि पर ढैय्या का प्रभाव: जिन लोगों की राशि मीन है उन्हें शनि की ढैय्या से पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी। चोट आदि का भय रहेगा। इस राशि के दौरान इन लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए व्यक्ति को प्रति शनिवार तेल का दान करना चाहिए। तेल का दान करने से पूर्व एक कटोरी में तेल लें और उसमें अपनी छाया देखें, इसके बाद दान करें। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से करते रहना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें