शनिवार, 30 जून 2012

युवती को SUV में बंधक बनाकर 20 दिन तक गैंगरेप

जयपुर।। अजमेर के जटौली इलाके के जंगलों में पांच युवक 16 साल की एक लड़की को स्पोर्ट्स यूटिलिटी वीइकल (SUV)में बंधक बनाकर 20 दिन तक गैंगरेप करते रहे। युवती लड़कों के चंगुल से भागने में किसी तरह कामयाब रही। शुक्रवार को उसने परिजनों ने रेनवाल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तार नहीं किया है।gangrape 
पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की सीकर के दंता रामगढ़ इलाके की रहने वाली है। 12वीं के एग्जाम देने के बाद वह गर्मियों की छुट्टियां बिताने अपने चाची के घर आई हुई थी। रेनवाल के एसएचओ महेंद्र सिंह के मुताबिक 4 जून को लड़की लापता हो गई थी। लड़की के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह मार्केट से घर लौट रही थी। रास्ते में 5 लड़कों ने उसे जबरन अपनी SUV में बैठाया और जंगल में ले गए। लड़की के मुताबिक उसे 20 दिनों तक SUV में ही बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उससे बारी-बारी से रेप किया जाता रहा।

लड़की ने बताया कि 24 जून को वह उनके चंगुल से निकलकर भागी और अपने परिवार वालों को सारी बात बताई। इसके बाद उसे उसके चाचा के घर ले जाया गया। लड़की इतनी डरी हुई थी कि वह एफआईआर लिखवाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाई। शुक्रवार को लड़की के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें