शनिवार, 2 जून 2012

वकील धमकाता रहा और सात साल तक करता रहा बलात्कार


ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक महिला को धमका कर सात साल से दुष्कर्म किया जा रहा था। इसकी शिकायत गुरुवार को महिला ने बहोड़ापुर थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
लक्ष्मण तलैया पर रहने वाली महिला ने बहोड़ापुर थाने में शिकायत की थी कि पचासा लाइन में रहने वाला वकील राहुल दुबे उसके साथ पिछले सात साल से धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा है। उसकी शादी होने के बाद भी राहुल उसे धमकियां दे रहा था।


महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें