शुक्रवार, 1 जून 2012

जैसलमेर में पुलिस बेड़े भारी फेरबदल

जैसलमेर में पुलिस बेड़े भारी फेरबदल


04 निरीक्षक पुलिस, 14 उप निरीक्षक पुलिस, 23 सहायक उप निरीक्षक पुलिस, 36 हैड कानि0 तथा 146 कानिस्टेबलों का किया स्थानांरण

जैसलमेर पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर ममता बिश्नोई ने  गुरूवार देर रात जिले में कानून एवं शांति बनाये रखने के लिए पुलिस विभाग में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों में भारी फेरबदल किये गये।
जिसके अंतर्गत 05 निरीक्षक पुलिस शिवलाल निपु को पुलिस लाईन से अपराध शाखा, मोहनसिंह निपु को रिजर्व इन्सपेक्टर पुलिस लाईन जैसलमेर, मुकेश चावडा निपु को पुलिस लाईन से थानाधिकारी रामगढ , फाउलाल निपु को पुलिस लाईन से थानाधिकारी सम लगाया गया तथा 14 उप निरीक्षक जिसमें सुमरे सिंह को थानाधिकारी सांकडा, हुकमसिंह को रामदेवरा, गौतम डोटासरा को थानाधिकारी नाचना, कमलकिशोर को थानाधिकारी फलसुण्ड, हरजीराम को थानाधिकारी मोहनगढ , किशोरसिंह को थानाधिकारी खुहडी, मोहनलाल को द्वितीय थानाधिकारी रामगढ , रमेश खिडिया को थानाधिकारी झिझनियाली, कन्हैयलाल को थानाधिकारी को नोख, जबरसिंह को पुलिस थाना पोकरण एवं जेठाराम को द्वितीय थानाधिकारी जैसलमेर लगाया गया। इसके अलावा जिला पुलिस में थानो एवं कार्यालय में पदस्थापित 23 सहायक उप निरीक्षक, 36 हैड कानि0 कानिस्टेबलो एवं 146 कानिस्टेबलो का स्थानांतरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें