शनिवार, 2 जून 2012

दिल्ली: विधायक को दफ्तर में सरे आम गोली मारी

 

नई दिल्ली। नजफगढ़ से विधायक भरत सिंह को आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। भरत सिंह को गंभीर हालत में जनकपुरी के चंदन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भरत सिंह को सुबह 8.30 बजे उनके दफ्तर के सामने गोली मारी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर कार से आए थे और वे करीब 4-5 थे। विधायक के मामा धर्मपाल सिंह भी घटना के वक्त उनके साथ थे। धर्मपाल सिंह को भी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अज्ञात हमलावर जिस गाड़ी से आए थे, उसका रजिस्ट्रेशन हरियाणा का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


आपको बता दें कि भरत सिंह पहली बार 2008 में विधायक बने थे। उनका परिवार लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें