शुक्रवार, 1 जून 2012

उदयपुर राजघराने के अरविंद को संयुक्त राष्ट्र का पुरस्कार

उदयपुर राजघराने के अरविंद को संयुक्त राष्ट्र का पुरस्कार

उदयपुर के पूर्व राजघराने के वंशज महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ को वूमेन टूगेदर अवार्ड फॉर ''कंट्रीब्यूशन टू युनिवर्सल कल्चर ऑफ द युनाइटेड नेशंस'' के लिए चुना गया गया है। संयुक्त राष्ट्र के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने जाने वाले वह दूसरे भारतीय हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बुधवार को दी है।यह पुरस्कार उन्हें, महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन, उदयपुर के माध्यम से उनके द्वारा किए गए कार्यो के लिए प्रदान किया जा रहा है। पांच जून को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।


इस चैरिटेबल प्रतिष्ठान की स्थापना महाराणा भागवत सिंह मेवाड़ ने की थी। वूमेन टूगेदर ने संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर इस पुरस्कार के लिए इस संस्था को आमसहमति से चुना। गैर सरकारी संगठन वूमेन टूगेदर, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद का हिस्सा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें