शनिवार, 16 जून 2012

मोर का शिकार, चार गिरफ्तार

मोर का शिकार, चार गिरफ्तार

भंवरानी। वारणी गांव में कुछ लोगों ने मोरों को मार दिया। पुलिस के अनुसार वारणी निवासी जीवाराम ने मामला दर्ज करवाया कि वारणी ओरण व नाडी के आसपास रात करीब दो बजे बन्दूक से फायर हुए एक के बाद एक फायर होने से ग्रामीणों ने जाकर देखा तो जीप में पांच लोग मोरों पर गोलियां चला रहे थे। इससे चार मोर मारे गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में नोसरा निवासी शेरनाथ, सुरभनाथ व जबरनाथ व पप्पुनाथ जोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोरों का पोस्टर्माटम करवाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें