शुक्रवार, 29 जून 2012

विधायक की पिटाई से महिला का गर्भपात



विधायक की पिटाई से महिला का गर्भपात

रांची। झारखण्ड में एक विधायक ने भूमि विवाद में एक गर्भवती महिला की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद महिला का गर्भपात हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी झारखण्ड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के विधायक चंद्रिका मेहता घटना के बाद से फरार हैं। घटना यहां से करीब 240 किलोमीटर दूर गिरीडीह जिले के खजाटोला गांव की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेहता ने भूमि विवाद में तीन महीने की गर्भवती तारा देवी की उसके घर में ही बुरी तरह पिटाई कर दी। मेहता, तारा देवी के पति की तलाश में उसके घर गए थे, लेकिन जब उन्होंने महिला के पति को घर में नहीं पाया तो तारा देवी की ही पिटाई शुरू कर दी।

घटना के बाद तारा देवी का गर्भपात हो गया। उन्होंने मेहता के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें