गुरुवार, 28 जून 2012

सामने आई तालिबान की बेरहमी, 17 पाकिस्तानी सैनिकों के सिर कलम



इस्लामाबाद. पाकिस्तान में तहरीक ए तालिबान ने रविवार को 17 पाकिस्तानी सैनिकों का सिर कलम कर दिया। तालिबान ने अब सैनिकों के कटे सिरों का वीडियो जारी करके सनसनी मचा दी है।
 
तालिबान ने वीडियो में पाक सेना को चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक पाकिस्तानी फौज अमेरिका का साथ देती रहेगी तब तक वो तालिबान के निशाने पर रहेगी। वीडियो में यह भी कहा गया है कि तालिबान का मकसद पाकिस्तानी में इस्लामी हकूमत वापस लाना है।


वीडियो में एक सफेद चादर पर रखे गए पाक सैनिकों के कटे सिर दिखाए गए हैं। इस वीडियो को उमर स्टूडियो ने रिलीज किया है। पाक सेना के अधिकारियों ने भी 17 सैनिकों के कत्ल की बात स्वीकारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें