शुक्रवार, 15 जून 2012

भाजपाइयों ने दी गिरफ्तारी 119 कार्यकर्ता हुए गिरफ़्तार

भाजपाइयों ने दी गिरफ्तारी   119 कार्यकर्ता हुए गिरफ़्तार 

बाड़मेर कांग्रेस हटाओ देश बचाओ के भाजपाई आन्दोलन के राष्ट्रव्यापी आन्दोलन के तहत बाड़मेर में भारतीय जनता पार्टी , भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाड़मेर कलेक्ट्रेट के आगे आन्दोलन करते हुए गिरफ्तारियां दी ! पुलिस की तीन बड़ी बसों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया और उन्हें पुलिस लाइन में ले जाया गया जहां करीब तीन घंटो तक चली गिरफ्तारी प्रक्रिया के बाद उन्हें छोड़ दिया गया ! इस से पूर्व कलेक्ट्रेट के आगे विशाल पांडाल में सभा का आयोजन रखा गया जिसमे भाजपा नेताओं ने जमकर कांग्रेस सरकार को कोसा ! भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वरूप सिंह राठौड़ ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में कांग्रेस ने अपने शासन काल में आम जन का जीना दूभर कर फिय हैं ! उन्होंने कहा कि जिस तरीके से महंगाई बढ़ रही हैं उसमे आम जन का भरोसा पूरी तरह से कांग्रेस से उठ गया हैं , प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने पुलिस और अन्य एजेंसियों को कठपुतली की तरह उपयोग में लिया हैं और अब धीरे-धीरे कानून व्यवस्था के हाल बेहाल होते जा रहे हैं ! वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक तगा राम चौधरी ने इस सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य राष्ट्र को कांग्रेस से मुक्ति दिला कर अच्छी और स्थाई सरकार देना हैं जो किसी के हाथो कि कठपुतली बनकर नहीं बल्कि आमजन के भरोसे के साथ रह कर चल सके ! भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता कैलाश चौधरी ने कांग्रेस को नैतिक पतन की पार्टी बताते हुए कहा कि भंवरी देवी और अभिषेक मनु सिंघवी मामले में अपनी असलियत कांग्रेस ने जनता के सामने बता दी हैं और एक अन्य सीडी के आने की खबरें भी आ रही हैं लगता हैं कांग्रेस बॉलीवुड फिल्मो की तरह सीडी पार्ट एक दो के बाद पार्ट तीन भी लॉन्च करने वाली हैं !
इस गिरफ्तारी दो आन्दोलन में भारतीय जनता युवा मौर्चा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र लेघा , नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी ! कोतवाल देवाराम चौधरी के नेतृत्व में पुलिस दल ने इन्हें गिरफ़्तार किया !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें