शराब के नशे में 65 साल की सास के साथ किया रेप


rape.jpg 

नागपुर।। नागपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप के मुताबिक, यहां पर शराब के नशे में एक शख्स ने अपनी 65 साल की सास का रेप कर दिया। घटना के बाद से ही आरोपी रमेश गव्हाणे फरार है। रेप की शिकार महिला की बेटी ने कोराडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस गव्हाणे की तलाश में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि सोमवार की रात गव्हाणे की पत्नी अपनी बेटी को उसके ससुराल काटोल पहुंचाने गई थी। उसी रात 11 बजे गव्हाणे शराब के नशे में घर लौटा। पहले उसने अपने बेटे को पीटा और उसे घर से बाहर निकलने को कहा। उस समय उसकी सास सो रही थीं। गव्हाणे ने उन पर हमला बोल दिया और फिर उनके साथ रेप किया। गव्हाणे 3 बच्चों का बाप है।

पुलिस सब इंस्पेक्टर पी.वी. फाडे ने बताया, 'पड़ोस में रहने वाली एक औरत अगले दिन जब गव्हाणे की सास से मिलने आई तो उनकी साड़ी पर लगे खून के धब्बे से उसको शक हुआ कि कुछ गलत हुआ है। जब उसने इस बाबत पूछा तो पीड़िता रोने लगीं और उन्होंने पूरी घटना के बारे में उसको बताया। पड़ोसन ने तुरंत कोराडी पुलिस को खबर दी और रमेश की बीवी को भी इसकी सूचना दी।'

फाडे ने आगे बताया कि गव्हाणे पहले भी कई औरतों के साथ बदसलूकी कर चुका है, पर उसकी पत्नी के अच्छे व्यवहार के चलते किसी भी महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पीड़िता को इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और उन्हें वहां पर 15 दिनों तक रखा जाएगा। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के पास हॉस्पिटल का खर्च उठाने के लिए पैसे भी नहीं हैं।

टिप्पणियाँ