नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सांसद बनने की तैयारी में हैं। उनको राज्यसभा के लिए मनोनित किए जा सकता हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सचिन के सामने यह प्रस्ताव रखा है। सचिन ने प्रस्ताव को स्वीकार किया है या नहीं इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। सचिन ने गुरूवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात सोनिया गांधी के सरकारी आवास दस जनपथ पर हुई। सचिन ने हाल ही में अपना सौंवा शतक लगाया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के चलते उनके सामने राज्यसभा के लिए मनोनित करने का प्रस्ताव रखा है। हाल ही में खबर आई थी कि टीम इण्डिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को राज्यसभा सांसद बनाया जा सकता है। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी ने धोनी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की बात कही थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें