शनिवार, 3 मार्च 2012

रंजिश में ली तीन जनों की जान

रंजिश में ली तीन जनों की जान
बीकानेर। बज्जू क्षेत्र के देवड़ों की ढाणी में शुक्रवार शाम रंजिश के चलते जीवण सिंह राठौड़ (50) सांग सिंह (30) व करणी सिंह (30) की हत्या कर दी गई। इनमें से सांग सिंह को झोंपड़े में जिन्दा जला दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक टी. गुईटे ने बताया कि बज्जू थाने से करीब 45 किलोमीटर दूर देवड़ों की ढाणी में लगभग ढाई साल पहले दो गुटों में झगड़ा हुआ था।


इस दौरान जीवण सिंह राठौड़ ने तेजमाल सिंह देवड़ा की हत्या कर दी थी। दो माह पहले जीवण सिंह जेल से बाहर आया था। शुक्रवार को गांव में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा खत्म करने के लिए पंचायत बैठी थी। इस दौरान शाम साढ़े छह बजे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें