गुरुवार, 1 मार्च 2012

मुंबई में गर्भवती महिला से रेप की कोशिश

मुंबई में गर्भवती महिला से रेप की कोशिश

मुंबई। मुंबई के गोरेगांव इलाके में बुधवार को एक चलती कार में गर्भवती महिला का अपहरण कर बलात्कार करने का मामला सामने आया हैं। इस मामले में महिला ने तीन लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि बुधवार को तीन लोगों ने उसका अपरहरण कर मडवा इलाके में ले आए। उसके बाद उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। महिला ने बताया कि जब मैंने उन्हें बताया कि मैं गर्भवती हूं तो उन्होंने मेरे साथ छेड़छाड़ की और मेरे गले का चैन, अंगूठी छिन ली। घटना के बाद महिला ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की और एक आरोपी को पकड़ लिया। बाकी दोनों आरोपी फरार हो गए है। उनकी तलाश की जा रही हैं। पुलिस ने सभी पर रेप की कोशिश, छेड़छाड़, लूट-पाट का मामला दर्ज कर लिया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें