शनिवार, 3 मार्च 2012

यूपी में सपा नम्बर 1, बसपा नम्बर 2

यूपी में सपा नम्बर 1, बसपा नम्बर 2
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के अंतिम चरण के मतदान के बाद एक्जिट पोल सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है जबकि पंजाब उत्तराखंड और मणिपुर में कांग्रेस सत्ता में लौटने में कामयाब दिख रही है। टीवी चैनलों के एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार उत्तर प्रदेश की 403 सीटों वाली विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) सबसे बडे दल के रूप में उभर सकती है हालांकि उसे स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है।

इसी तरह पंजाब और उत्तराखंड में भी चौकाने वाले एक्जिट पाल आ रहे हैं। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आना माना रहा है। यूपी में भाजपा को चौथे नम्बर पर बताया जा रहा है। चौकाने वाली बात यह है कि भाजपा की स्टार प्रचारक उमा भारती की सीट पर भी जीत नजर नहीं आ रही। स्टार न्यूज तो बुंदेलखंड में भाजपा का खाता भी नहीं खुलने की बात कह रहा है।


हेडलाइन्स टुडे के सर्वेक्षण के अनुसार सपा को 195 से 210 सीटें, बहुजन समाज पार्टी को 88 से 98 सीटें, भारतीय जनता पार्टी को 50 से 56 सीटें और कांग्रेस को 38 से 42 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि न्यूज 24 चैनल के मुताबिक सपा की झोली में 185 सीटें आने की संभावना है जबकि बसपा को 85 तथा कांग्रेस और भाजपा दोनों को 55-55 सीटें मिलने का अनुमान है। स्टार न्यूज नीलसन के सर्वे में सपा को 160 बसपा को 86 भाजपा को 80 तथा कांग्रेस एवं राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन को 70 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इंडिया टीवी ने सपा को 141 बसपा को 126 भाजपा को 83 और कांग्रेस रालोद गठबंधन को 36 सीटे, न्यूज 24 ने सपा को 185 बसपा को 85 भाजपा को 55 एवं कांग्रेस रालोद गठबंधन को 55 सीटें हासिल होने का अनुमान व्यक्त किया है। टाइम्स नाऊ और सहारा समय के पोल के मुताबिक यूपी में सपा को 140-150 सीटें, बीएसपी को 100-110, बीजेपी को 80-90 और कांग्रेस को 60-70 सीटें मिल सकती है। इसी तरह जी न्यूज ने समाजवादी पार्टी को सबसे ज्यादा 195-210 सीटें दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें