बुधवार, 22 फ़रवरी 2012

बिग बी की पोती का नाम अभिलाषा!

बिग बी की पोती का नाम अभिलाषा!

मुंबई। आखिरकार बेटी बी का नाम तय हो ही गया। खबर है कि अभिषेक बच्चन और ऎश्वर्या राय ने अपनी बेटी का नाम अभिलाषा रखा है। लेखिका शोभा डे ने टि्वट कर यह जानकारी दी है। हालांकि बच्चन परिवार में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। अभिलाषा का अर्थ होता है इच्छा या तमन्ना। डे ने टि्वट किया है "बेटी बी का नाम अभिलाषा होगा?

यह जीनियस स्ट्रोक होगा। बहुत अच्छा, अभि और ऎशा।" ऎश ने पिछले साल 17 नवंबर को मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से बेटी बी के नाम को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी। कहा गया था कि बेटी बी का नाम भी "ए" से ही शुरू होगा। अभिषेक बच्चन ने लोगों से अपनी बेटी के नाम के लिए सुझाव मांगे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें