सोमवार, 6 फ़रवरी 2012

जैसलमेर ....पुलिस न्यूज़ इनबॉक्स ..

मरू महोत्सव 2012 के तीसरे दिन सम में पुलिस की पुख्ता सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था

सॉय 04.00 बजे से सम से जैसलमेर एवं रात्रि 8.00 बजे से जैसलमेर के लिए वनवे

मरू महोत्सव 2012 के तीसरे दिन ममता बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक जिला के निर्देशन में मेला प्रभारी बंशीलाल वृताधिकारी, वृत जैसलमेर के नेतृत्व में कल दिनांक 07.02.2012 को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किये हेै। जिसके तहत जैसलमेर से सम पुलिस जाब्ते की रूट लाईनिंग करवाकर लगवाया गया है। सम रोड पर आने वाले समस्त चौराहो पर एकएक पुलिस कर्मी को लगाया गया जो साईडो से आने वाली गाडिया एवं अन्य साधनो की व्यवस्था देखेगे। इसी तरह सम के धोरो पर भी पुलिस द्वारा समस्त मेला देखेने वालो के लिए अलगअलग व्यवस्था की गई।

यातायात व्यवस्था को किया गया दूरूस्त

मरू महोत्सव 2012 के तीसरे दिन पुलिस ने यातायात के पुख्ता इंतजाम किये है कार्यक्रम शुरू होने से पहले सॉय 4.00 बजे से वनवे रखा गया है, जिसके तहत सम से कोई भी वाहन नहीं आ पायेगा तथा रात्रि प्रोग्राम के बाद 8.00 बजे से वनवे रखा गया है। जिसके तहत जैसलमेर से कोई भी वाहन सम रोड पर नहीं जा सकेगा। इस प्रकार लालाराम उनि प्रभारी यायात शाखा के नेतृत्व में यातायात के 40 पुलिस कर्मी लगाकर पुलिस ने यातायात के पुख्ता इंतजाम किये है।


पुलिस अधीक्षक की तहफ से अपील
मरू महोत्सव 2012 सम में होने वाले प्रोग्राम को देखने जाने वाले लोगो से अपील है, कि वह अपना वाहन कम रफतार में चलाये, शराब पिकर वाहन नहीं चलाये तथा जल्दबाजी में ओवरटेक करने की कोशिश नही करे। जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें