शनिवार, 28 जनवरी 2012

राष्ट्रपति से सम्मानित डूंगरसिंह पहुंचा पोकरण




राष्ट्रपति से सम्मानित डूंगरसिंह पहुंचा पोकरण

वीरता पुरस्कार से सम्मानित डूंगरसिंह के पोकरण पहुंचने पर जनसमुदाय ने किया स्वागत

पोकरण  राष्ट्रपति की ओर से बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित होकर पोकरण पहुंचे डूंगरसिंह का लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक तथा कई युवा उपस्थित थे। डूंगरसिंह के पोकरण पहुंचने पर स्वागत कर उसे घोड़े पर बिठाकर जुलूस का आयोजन किया। ढोल नगाड़ों के साथ निकाले गए जुलूस में स्थानीय लोगों सहित आस-पास के ग्रामीणों ने भी भाग लिया। दिल्ली से राष्ट्रपति से वीरता पुरस्कार से सम्मानित होकर पोकरण पहुंचे डूंगरसिंह का रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़ों तथा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। आठ वर्षीय बालक द्वारा दिखाए गए साहस तथा वीरता से पूरे राजस्थान में मात्र एक बालक द्वारा यह पुरस्कार प्राप्त करने पर लोगों ने उसका स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डूंगरसिंह को अपने कंघे पर उठा लिया तथा नाचते गाते हुए उसे रेलवे स्टेशन से बाहर लाए। जुलूस शहर के मुख्य मार्ग जयनारायण व्यास चौराहा होता हुए किला रोड होता हुआ गांधी चौक पहुंचा। डूंगरसिंह ने गांधी चौक पहुंच गांधी की प्रतिमा पर माला पहनाई। जुलूस के गांधी चौक पहुंचने पर सभा का आयोजन किया गया। जहां पर शहर के प्रमुख नागरिकों द्वारा डूंगरसिंह की वीरता का बखान किया।

नगरपालिका ने की भूखण्ड की घोषणा : गांधी चौक में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष छोटेश्वरी देवी माली ने डूंगरसिंह द्वारा दिखाई गई वीरता के कारण उसे भूखण्ड़ देने की घोषणा की। इसी के साथ शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने डूंगरसिंह को पुरस्कारों से नवाजा।

क्षत्रीय युवक संघ ने किया अभिनंदन : डूंगरसिंह के पोकरण पहुंचने पर स्थानीय क्षत्रीय युवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जनकल्याण समिति नाथूसर सहित अन्य कई संगठनों ने स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शैतानसिंह सांकड़ा, मेघवाल समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खेताराम लीलड़, पूर्व जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, देवकीनंदन, क्षेत्रीय प्रमुख सांवलसिंह सनावड़ा, राष्ट्रीय शिक्षक संघ के नेता राणीदानसिंह भुट्टो, एडवोकेट रतनलाल पुरोहित, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष थिरपालसिंह रावलोत, उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, पार्षद धूड़ाराम सोनी, मोतीलाल माली, सवाई डांगी, रतनसिंह मंडला, राणीदान छंगाणी, सांकड़ा मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष एडवोकेट फिरोज खां, भाजयुमो के नगर मंडल अध्यक्ष तरुण व्यास, भू अभिलेख निरीक्षक आईदान माली, सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर जोशी, चिरंजीलाल सोनी, झाबरा उपसरपंच ताऊराम, मोतीसिंह राठौड़, अनिल रंगा, एडवोकेट भंवरलाल पालीवाल, बलवंतसिंह जोधा, प्रदीपसिंह विरमदेवरा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जोधपुर विभाग सहप्रमुख विक्रमसिंह, वासुदेव पुरोहित, प्रभात पुरोहित, विरमसिंह सनावड़ा सहित कई लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें